• Breaking News

    खाटूश्याम जाने वाली बस के समय में हुआ बदलाव

    नारनौल, 08 जुलाई (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    नारनौल डिपो की सतनाली से वाया महेंद्रगढ़ खाटूश्याम जाने वाली बस के समय में आज से परिवर्तन हो गया है। अड्डा इंचार्ज वेदप्रकाश ने बताया कि सतनाली से वाया महेंद्रगढ़ खाटूश्याम जाने वाली बस सेवा रोडवेज ने 31 मई को शुरू की थी। पहले यह बस सतनाली से दोपहर बाद चलकर खाटूश्याम जाकर रात्रि ठहराव करती थी। लेकिन अब यह बस सतनाली से सुबह चलेगी और शाम को आठ बजे तक वापस आ जाया करेगी| 

    यह रहेगा आने जाने का समय-

    सतनाली से सुबह 6:45 बजे  
    महेंद्रगढ़ से सुबह 7:30 बजे 
    नारनौल से 8:40 बजे 
    खाटूश्याम पहुँचने का समय- 12.30
    वापसी में 
    खाटूश्याम से दोपहर 3.00 बजे 
    नारनौल से शाम 7.00 बजे 

    Local News

    State News

    Education and Jobs